- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल मंदिर में लड़कियों के डांस पर फिर बवाल
धार्मिक स्थलों में फिल्मी गानों पर नृत्य करना मानों एक ट्रेंड हो गया है, फेमस होने व फॉलोवर्स बढ़ाने के लालच में युवा भूल रहे है कि उनकी एक नादानी से कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं, जो एक विवाद का बड़ा कारण बन सकता है.
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर से दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हुए है, जिन्हें लेकर बवाल मचा हुआ है.वीडियो में दिख रहा है कि एक युवती नगाड़ा संग ढोल बाजे गाने पर नृत्य लर रही है तो वहिं एक युवती गर्भ गृह में शिवलिंग पर जल चढ़ा रही है और उसमें बॉलीवुड फिल्म की चंद लाइन एड की है जो इस प्रकार है ‘लाखों मिले मगर कोई भी तुमसा ना मिला’ के साथ अन्य गानों पर रील्स हैं, जिसपर अब मंदिर के मुख्य पुजारी महेश शर्मा व मंदिर समिति अध्यक्ष, जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने संज्ञान लिया है.
पूरे मामले में महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने वीरोध जताया है और कहा कि इस तरह के वीडियो से मंदिर की छवि धूमिल होती है. पुर्व में भी ऐसे मामले सामने आए बावजूद उसके कोई भय नहीं है. मंदिर में काम कर रहे जिम्मेवार कर्मचारियों और वीडियो बनाने वालों के विरुद्ध FIR हो. मामले में कलेक्टर व मंदिर समिति के अध्यक्ष का कहना है कि मेरे संज्ञान में आया है. वीडियो का परीक्षण कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
महाकाल मंदिर परिसर से बॉलीवुड के गानों पर रील्स बनाकर युवाओं द्वारा वायरल करने का यह कोई पहला मामला नहीं है. पूर्व में भी कई ऐसे मामले सामने आए और वीडियो वेरिफाय होने के बाद कार्रवाई भी हुई. बावजूद इसके इस तरह का कृत्य नहीं रुके. अब ये विषय मंदिर समिति और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है|
इस तरह के वीडियो के लिए या मोबाइल मंदिर में प्रतिबंध के लिए जिम्मेवारों को ठोस निर्णय लेना होंगा तभी यह सब बंद होने की उम्मीद है. इससे पहले इंदौर की महिला ने mishuroshan1509 id के नाम से पोस्ट किया था जो खुद को dancer, influencer, faishon model बताती है. वहीं मंदिर परिसर में किन्नरों के भी वीडियो वायरल हुई थे और अन्य कई वीडियो जिनके बनाने पर आपत्ति और कार्रवाइयां हुई है|