- बंगाल के रुझानों का असर उज्जैन तक: भाजपा की बढ़त पर बंगाली कॉलोनी में उत्सव, ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
महाकाल मंदिर में वेंटिलेशन के वायरल वीडियो से सुरक्षा पर सवाल, जिम्मेदार बोले- वो तो सप्ताह भर से बंद
सार
विस्तार
इन दिनों सोशल मीडिया पर श्री महाकालेश्वर मंदिर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ श्रद्धालु कार्तिक मंडपम के वेंटिलेशन से कूद कर गणेश मंडपम में पहुंच रहे हैं। इस वीडियो को वायरल किए जाने के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि महाकालेश्वर मंदिर में वैसे तो सुरक्षा कर्मियों की लंबी चौड़ी फौज है, लेकिन जब श्रद्धालु इस तरह वेंटिलेशन से कूद कर एक स्थान से दूसरी जगह जा रहे हैं तो उन्हें रोकने वाला कोई भी नहीं है। वायरल हो रहे वीडियो और महाकाल मंदिर में हो रही चूक पर जब सच्चाई का पता लगाया गया तो पता चला कि यह वीडियो कोई एक-दो दिन पुराना नहीं बल्कि लगभग एक सप्ताह पुराना है। इसे श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के जिम्मेदारों ने संज्ञान में लेते हुए वेंटिलेशन को कभी से बंद कर दिया है।
इस पूरे मामले में श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे कुछ गलत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ श्रद्धालु कार्तिक मंडपम के वेंटिलेशन से गणेश मंडपम में कूद जरूर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। इस वायरल वीडियो में जिस तरह से घटना को प्रदर्शित किया जा रहा है वह सरासर गलत है। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चूक जैसी कोई बात नहीं है। साथ ही यह वीडियो एक-दो दिन पुराना नहीं बल्कि लगभग सप्ताह भर पुराना है। यह वीडियो अब वायरल हुआ, लेकिन हमने श्रद्धालुओं की इस हरकत को संज्ञान में लेते हुए वेंटिलेशन को पहले ही बंद करवा दिया है। वर्तमान में तो वेंटिलेशन की स्थिति कुछ ऐसी है कि यहां से किसी का कूदना तो दूर इससे बाहर भी नहीं झांका जा सकता।
सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हमें जब इस घटना का पता लगा तो उसी समय यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ऐसे श्रद्धालुओं को रोककर इस प्रकार वेंटिलेशन से ना कूदने की समझाइश दी थी और अगले दिन ही इन वेंटिलेशन पर स्टील के पाइप लगवा दिए गए थे जिससे कि फिर अन्य कोई श्रद्धालु इस तरह की अव्यवस्था न फैला सके।