- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल मंदिर में शयन आरती की अनुमति:आज से महाकाल मंदिर में रात 10.30 बजे तक प्रवेश
राज्य सरकार द्वारा सभी प्रतिबंध हटाने के बाद भी महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश अभी शुरू नहीं होगा। लेकिन गुरुवार से मंदिर में रात 10.30 बजे तक श्रद्धालु प्रवेश कर शयन आरती में भाग ले सकेंगे। नंदीगृह से भी दर्शन होंगे। मंदिर समिति अध्यक्ष व कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार गर्भगृह में प्रवेश देने के मामले में मंदिर समिति की बैठक में निर्णय लेंगे।
सांसद अनिल फिरोजिया के अनुसार महाकालेश्वर मंदिर के शिवलिंग के क्षरण का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। गर्भगृह में प्रवेश के संबंध में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। भाजपा नगर जिलाध्यक्ष विवेक जोशी का कहना है कि गुरुवार को प्रशासन के साथ बैठक कर निर्णय लेंगे।
गर्भगृह में श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलना चाहिए। पुरोहित समिति के अध्यक्ष पं. अशोक शर्मा का कहना है कि शिवलिंग को क्षरण से बचाने का मुद्दा महत्वपूर्ण है। प्रशासन को सावधानी से निर्णय लेना चाहिए। पूर्व सदस्य विभाष उपाध्याय का कहना है जिस तरह भीड़ आ रही है, उसे देखते निर्णय लेना होगा।
वेबसाइट से ज्यादा भक्तों को मिलेगी परमिशन
भस्मआरती में अब ऑनलाइन 500 और ऑफलाइन 250 श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। भस्मआरती के लिए प्री-परमिशन दी जाती है। प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ के अनुसार दर्शनार्थियों के जनरल टिकिट काउंटर (ऑफलाइन) पर अब 250 एवं वेबसाइट www.mahakaleshwar.nic.in पर सशुल्क ऑनलाइन बुकिंग से 500 को परमिशन दी जाएगी। सामान्य दर्शनार्थी काउंटर पर सीटें 150 से बढ़ाकर 250 और वेबसाइट से होने वाली बुकिंग 350 से बढ़ाकर 500 की है। भस्मआरती में प्रवेश 4 नंबर गेट से रहेगा। नंदी मंडपम व गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।