- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से पूजन सामग्री के रुपए की मांग
उज्जैन।महाकाल मंदिर में पुजारियों ने भगवान महाकाल को नाग-नागिन अर्पित करने के एवज में एक भक्त से 500 रुपये ले लिए। मामले में श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ से शिकायत की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुजारी श्रद्धालु से रुपए लेते पाए गए।
महाकाल मंदिर के पुजारियों के तीन सहयोगियों के मंदिर आने पर प्रबंध समिति ने रोक लगा दी है। इन सहयोगियों द्वारा श्रद्धालुओं से रुपए लेने के प्रमाण मिले हैं। अभी इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पुजारी दिनेश त्रिवेदी के सहयोगी अनिकेत मिश्रा और पुजारी अजय शर्मा के सहयोगी आनंद पांडे ने चंडीगढ़ से आए श्रद्धालु अमरदीप प्रसार से मंदिर में नाग-नागिन का जोड़ा अर्पित करने के लिए 500 रुपए लिए थे।
सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए हैं। फुटेज देखने के बाद प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने अनिकेत और आनंद को मंदिर आने पर रोक लगा दी है। इधर पुरोहित के सहयोगी राजेश शर्मा ने दर्शन के लिए आए श्रद्धालु को दान नहीं देने पर श्राप देने की धमकी दी। इसकी जानकारी मिलने पर राजेश शर्मा के भी मंदिर आने पर रोक लगाई गई है।
मंदिर प्रबंध समिति ने पुजारी, पुरोहित व उनके प्रतिनिधियों को मंदिर आने पर समिति द्वारा जारी परिचय पत्र लगाना अनिवार्य कर रखा है। इसके बावजूद अनाधिकृत व्यक्ति मंदिर परिसर और नंदी हाल में पुजारी के रूप मौजूद रहते हैं। समिति ने यह भी नियम बना रखा है कि पुजारी, पुरोहित तथा उनके प्रतिनिधि अर्थात निधि व प्रतिनिधि एक साथ मंदिर में मौजूद नहीं रह सकते हैं। मंदिर प्रशासन इस नियम का पालन भी नहीं करा पा रहा है।