- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
विद्युत कंपनी का अनोखा कारनामा
कनेक्शन कटवाने के तीन साल बाद दिया 29 हजार से ज्यादा का बिल
उज्जैन।शहर में बिजली कंपनी के अजीबो-गरीब कारनामें दिन प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। कोरोनाकाल में बिजली के बिल लोगों को जबर्दस्त झटके दे रहे हैं। इसे बिजली विभाग की लापरवाही कहे या मीटर रीडर की कारस्तानी कि कनेक्शन कटवाने के तीन साल बाद एक उपभोक्ता को २९ हजार रुपए से ज्यादा का बिजली बिल थमाया गया।
उपभोक्ता मनीष शर्मा ने बताया कि करीब तीन साल पहले महामंगल सिटी कॉलोनी स्थित प्लॉट पर कुछ काम होने की वजह से उन्होंने बिजली का कनेक्शन लिया, जिसका बिल उनके द्वारा लगातार भरा गया, लेकिन बाद में उपयोग नहीं होने की वजह से उन्होंने आवेदन देकर उक्त बिजली कनेक्शन को कटवा दिया।
कनेक्शन कटवाने के लिए उन्होंने बकाया संबंधित जोन कार्यालय में आवेदन दिया, जिसकी पावती भी दी गई, लेकिन करीब तीन साल बाद अब उसी कटे हुए मीटर का बिल 29 हजार ५५२ रुपए आया है। अभी विभाग में मौखिक शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्युत विभाग की गलतियों का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।]
कभी रीडिंग तो कभी जीरो यूनिट के बिल
अभिषेक नगर के एक उपभोक्ता ने बताया कि कंपनी ने गत वर्ष मई माह में स्मार्ट मीटर लगाया था, तब से बिजली का बिल कुछ तो भी आ रहा है। हालत यह है कि कंपनी द्वारा कभी रीडिंग तो कभी बिना रीडिंग के बिल थमाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने के तीन माह तक तो कंपनी ने बिना रीडिंग के बिल भेजे, फिर नवंबर माह में मीटर खपत १०५ यूनिट का बिल दिया, जो दिसंबर में बढ़कर १३२१ यूनिट का हो गया। जबकि उपभोक्ता ने कई बार संबंधित जोन कार्यालय पर इस बारे में शिकायत की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।