- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
महाकाल मंदिर में सोमयज्ञ की तैयारी
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 4 से 9 मई तक सोमयज्ञ होगा। महाआयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर परिसर में लगे जलस्तंभ के समीप पांच हवन कुंड बनाए जाएंगे। दक्षिण भारत के यज्ञाचार्य के सानिध्य में सात दिन तक शिव की प्रसन्नता के लिए हवन सामग्री में विशेष औषधियां मिश्रित कर आहुति दी जाएगी।
यज्ञ में स्थानीय विद्वान भी शामिल होंगे। इस दौरान संघ प्रमुख सहित विशिष्ट अतिथियों के आने की भी संभावना है। सोमयज्ञ के लिए अलग-अलग प्रकार के संकल्प भेद से इस कार्य को करने की परंपरा है। धन, पद, संतान, उत्तम वृष्टि, उत्तम जल, अनुकूलता आदि के संबंध में सोमयज्ञ की बात लिखी हुई है।