- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
महाकाल मंदिर समिति की दुकानें तीन दिन में खाली करें
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा वर्ष 2009 में करीब 84 लोगों को कार्यालय के सामने झिकझेक से लगे मेनरोड़ व अंदर की तरफ दुकानें 36 माह के अनुबंध के आधार पर किराये पर दी गई थीं। वर्तमान में इस क्षेत्र में मंदिर समिति द्वारा नवीन निर्माण कार्य कराया जा रहा है और योजना के अनुसार इन दुकानों को तोड़ा जावेगा। इसी के चलते मंदिर प्रशासक द्वारा विगत 5 नवंबर को दुकान के किरायेदारों को अनुबंध समाप्त करने के साथ दुकानें खाली करने का सूचना पत्र जारी किया गया था। हालांकि कुछ दुकानें खाली हो भी चुकी हैं, लेकिन सड़क की ओर निर्मित दुकानों में अब भी व्यवसाय जारी है जिसके चलते तहसीलदार द्वारा 19 नवंबर को पुन: 84 लोगों के नाम से सूचना पत्र जारी किया गया जिसमें उल्लेख है कि तीन दिन के अंदर दुकानें खाली कर दें अन्यथा पुलिस द्वारा बलपूर्वक कब्जा लिया जायेगा।
असमंजस में व्यापारी:
मंदिर समिति की दुकानों में हार-फूल प्रसाद का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों ने कहा कि दुकानें खाली करने को तैयार हैं, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था की जावे ताकि एक साथ इतने लोगों के सामने परिवार को पालने के लिये रोजी रोटी की समस्या खड़ी न हो। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने इसको लेकर चर्चा तक नहीं की है।