- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
महाकाल में अब वृद्ध महिला मूर्छित
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास आरंभ होने के बाद से अब तक 2 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वहीं श्रद्धालुओं को लंबी कतार में थकान व घुटन जैसी स्थितियों का सामना भी करना पड़ रहा है। आज सुबह 8.30 बजे के लगभग सामान्य कतार में एक वृद्ध महिला मूर्छित हो हो गई।
श्रद्धालुओं ने चिल्ला पुकार मचाई तो पुलिस गार्ड ने वृद्ध महिला को कतार से निकाल कर खुले स्थान पर बैठाया तथा पानी पिलाकर मीठी चिरौंजी मिश्री खिलाई। जब कुछ देर में महिला सामान्य हो गई तो उसे विशेष मार्ग से प्रवेश देकर दर्शन भी कराए। घटना के समय मौके पर सामान्य कतार दर्शन व्यवस्था में पुलिस आरक्षक बृजेंद्रसिंह भारती भी ड्यूटीरत थे।
उन्होंने कहा कि महिला को घबराहट होकर बार बार चक्कर आ रहे थे, उनके साथ कतार में चल रहे अन्य श्रद्धालुओं ने इससे अवगत कराया, तो हमने वृद्ध महिला को कतार से बाहर लाकर खुले स्थान में बैठा कर पानी, मिश्री, रेवड़ी खिलाकर सामान्य स्थिति होने तक नजर रखी। इसके बाद महिला को शीघ्र दर्शन करवा कर घर के लिए रवाना किया।वीआईपी के लिए पौन घंटा रुकी रही लाइन: आज सुबह 9.15 से १० बजे तक वीआईपी लोगों के गर्भगृह में दर्शन करने के कारण सामान्य कतार रुकी रही। इस दौरान आम दर्शनार्थी परेशान होते रहे।
24 घंटे में 47 मरीज आए 11 को हाई बीपी
महाकाल मंदिर में बीते 24 घंटे में 47 मरीज घबराहट तथा अन्य उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र तथा महाकाल डिस्पेंसरी पहुंचे। ११ श्रद्धालुओं को ब्लड प्रेशर अधिक होने घबराहट हो रही थी। वहीं 7 मरीजों को ब्लड प्रेशर लो होने से घबराहट हो गई थी, जिन्हें उपचार दिया गया। डिस्पेंसरी में मौजूद फार्मासिस्ट मनोज टाकले ने बताया कि मरीजों को तुरंत उपचार दिया जा रहा है।