- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-08-2026
महाकाल में घट स्थापना के साथ उमा सांझी महोत्सव शुरू
उज्जैन। महाकाल मंदिर प्रांगण में सुबह घट स्थापना के साथ उमा सांझी महोत्सव शुरू हुआ। मुख्य यजमान मंदिर प्रशासक थे जिन्होंने सपत्नीक पूजन विधि सम्पन्न की। महोत्सव के दौरान कोराना नियमों का भी पालन किया जा रहा है।
पांच दिनों तक आयोजित होने वाले उमा सांझी महोत्सव का शुभारंभ सुबह 9.30 बजे मुख्य पुजारी द्वारा मंदिर प्रशासक सुजानसिंह रावत की मौजूदगी में हुआ।इस दौरान पंडितों द्वारा विधि विधान से घट स्थापना कराई गई और पूजन अभिषेक किया गया। पांच दिनों तक सभा मंडप में चलने वाले उमा सांझी महोत्सव के अंतर्गत भगवान शिव और माता पार्वती के आकर्षक स्वरूपों की झांकी सजाई जाएगी और सर्वपितृ अमावस्या पर माता पार्वती की सवारी के साथ महोत्सव का समापन होगा। महोत्सव की तैयारियां एक दिन पहले से शुरू हो चुकी थी। सभामंडप में रंग बिरंगी पताकाएं लगाई गई हैं।