- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
महाकाल में दान राशि की चोरी पर आज होगा अमानत में खयानत का मामला
महाकाल मंदिर में तत्कालीन दानपेटी प्रभारी द्वारा दान की राशि की चोरी पर आज दोपहर बाद अमानत में खयानत का मामला दर्ज हो सकता है। पुलिस आज महाकाल मंदिर में कुछ दस्तावेज और साक्ष्य लेने के बाद देर शाम तक मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास करेगी।
महाकाल थाना प्रभारी अनिलसिंह चौहान से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले महाकाल मंदिर प्रशासन द्वारा एक आवेदन देकर दानपेटी प्रभारी सीपी शर्मा द्वारा रूपये चोरी का मामले में हमें इत्तला दी थी।
इसके साथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराये गये थे, लेकिन अभी जांच के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज और बयान लिए जाने हैं। संभवत: शाम तक हम इसमें मामला दर्ज कर सकते हैं। पता चला है कि इस मामले में महाकाल मंदिर प्रशासन द्वारा मामले में आवेदन और साक्ष्य उपलब्ध कराकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली, जबकि बयान और अन्य खानापूर्ति के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से कोई जवाबदार थाने पर बुलाये जाने के बाद भी उपस्थित नहीं हुआ।
सूत्र यह भी बताते हैं कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से किसी जवाबदार के हस्ताक्षर लगेंगे, जिस पर मंदिर प्रशासन ने किसी की नियुक्ति नहीं की है। इस औपचारिकता के बाद ही एफआईआर दर्ज होगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह तय हो सकेगा कि इसमें चोरी का प्रकरण दर्ज होगा या अमानत में खयानत का। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में अमानत में खयानत का मामला दर्ज होने की संभावना ज्यादा है।