- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
80 लाख की लागत से खेल मैदान जल्द आकार लेगा सांसद डॉ.मालवीय द्वारा भूमि पूजन
खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र के साथ-साथ अब ग्रामीण खिलाड़ियों पर भी राज्य सरकार द्वारा ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से उज्जैन जिले का पहला ग्रामीण क्षेत्र का खेल मैदान जल्दी ही आकार लेगा। खेल मैदान का भूमि पूजन सांसद डॉ.चिन्तामणि मालवीय के मुख्य आतिथ्य में तथा क्षेत्र के विधायक डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। खेल मैदान लगभग 80 लाख रूपये की लागत से छह एकड़ क्षेत्र में बनाया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान उपलब्ध कराने की योजना का जिले मे पहला क्रियान्वयन उज्जैन के ग्रामीण क्षेत्र हासामपुरा से होगा। विधायक डॉ.मोहन यादव के विशेष प्रयास से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से 80 लाख रूपये की स्वीकृति ग्रामीण खेल मैदान के लिये मिली है। करीब छह एकड़ क्षेत्र में खेल मैदान बन कर तैयार होगा। भूमि पूजन पं.वीरेन्द्र शर्मा ने सम्पन्न करवाया।