- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
महाकाल में सफाई की अन्नक्षेत्र में भोजन पराेसा
उज्जैन :- युवाओं ने महाकाल ज्योतिर्लिंग परिसर में सफाई की, बुजुर्गों-दिव्यांगों को दर्शन कराए। अन्नक्षेत्र में भोजन परोसा। सफाई का फीडबैक लेने के लिए पर्चे भी बांटे। ये युवा मान संस्था के सदस्य हैं। इन्होंने रविवार सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक मंदिर में सेवाएं दी। नवोदय विद्यालय के पासआउट युवाओं ने मिलकर मप्र एल्युमिनी एसोसिएशन ऑफ नवोदय (मान) संस्था बनाई। सेवा का संकल्प लिया। पहला प्रयास महाकालेश्वर से शुरू किया। संस्था में पूरे प्रदेश से सौ युवा शामिल थे। प्रवेश द्वार से लेकर अन्नक्षेत्र में भोजन परोसने में उन्होंने मंदिर के कर्मचारियों का हाथ बंटाया। नागदा से आए अभय पोरवाल 2007 के नवोदय पासआउट हैं। उन्होंने बताया मान संस्था में देशभर के एक हजार सदस्य हैं। 2015 में इंदौर में संस्था बनाई। तब से गरीब बच्चों को पढ़ाना, बुजुर्गों की सेवा करना जैसे प्रकल्प चला रहे हैं। जबलपुर से आए आनंद गुप्ता के कहा वे जबलपुर में निजी स्कूल चलाते हैं। नवोदय विद्यालय हरदा में मेस मैनेजर हैं। उज्जैैन किड्स कैंपस त्रिवेणी हिल्स इंदौर रोड में निजी स्कूल चलाने वाली प्रियंका दुबे ने कहा सेवा के साथ पुराने साथियों से मिलकर अच्छा लगा।