- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
महाकाल लोक की दुकानों का आवंटन इसी माह:श्रद्धालुओं को 20 दुकानों से मिलेगी पूजन सामग्री
महाकाल लोक में नगर निगम द्वारा दी जाने वाली दुकानों का वितरण शीघ्र ही किया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी साथ ही व्यवसाय के साथ-साथ रोजगार के अवसर प्रारंभ होगे
महाकाल लोक में नंदी द्वार से प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने से पहले हार फूल खरीदने के लिए बड़े गणेश मंदिर की और विपरीत चलकर जाना पड़ता है। श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा को देखते हुए नगर निगम महाकाल लोक में बनी दुकानों का जल्द ही आवंटन करेगा। यह बात महापौर मुकेश टटवाल ने महाकाल लोक के निरीक्षण के दौरान कही।महापौर ने अपर आयुक्त आदित्य नागर के साथ महाकाल लोक में नव निर्मित दुकानों का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि दुकानों के वितरण शीघ्र ही इसी माह किया जाए।
20 दुकानों से मिलेगी पूजन सामग्री
महाकाल लोक अंतर्गत नगर निगम द्वारा 20 दुकानों का संचालन किया जाएगा जिसके तहत श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फूड जोन की दुकानें साथ ही भक्ति भंडार की दुकानों का संचालन किया जाएगा। दुकानों का जल्द आवंटन कर व्यवसाय के साथ-साथ रोजगार के अवसर दिए जाने और सभी कार्यवाही अति शीघ्र पूर्ण किए जाने हेतु आदेश किया गया ।