- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव 19 और 20 नवंबर को:आठ जिलों से 22 विधा में 300 विद्यार्थी शामिल होंगे
उज्जैन। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव का शुभारंभ 19 नवंबर को होगा। विक्रम विश्वविद्यालय में संभाग के आठ जिलों से 22 विधा के लिए करीब तीन सौ से अधिक प्रतिभागी विद्यार्थी, मैनेजर और संगतकार शामिल होंगे। समापन व पुरस्कार वितरण 20 नवंबर को होगा।
जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन के बाद अब संभाग स्तर पर विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव का आयोजन विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में 19 व 20 नवंबर को होगा। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय युवा उत्सव के लिए विक्रम विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के अंतर्गज आने वाले 8 जिलों से करीब 300 से अधिक प्रतिभागी और दल मैनेजर, संगतकार शामिल होंगे। आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। बाहर से आने वाले दल के सदस्यों को ठहराने के लिए हॉस्टल में व्यवस्था की गई है। दो दिन प्रतिभागियों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। पहले दिन 19 नवंबर को सुबह 8 बजे से पंजीयन के बाद से ही विभिन्न स्पर्धाओं का दौर शुरू हो जाएगा। अगले दिन 20 नवंबर को दोपहर तक विभिन्न स्पर्धाओं के बाद दोपहर 3.30 बजे से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। सभी विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला दल राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए बरकत्तउल्ला विश्वविद्यालय जाएगा।
दो दिन होगी 22 विधा की स्पर्धा
दो दिवसीय युवा उत्सव के लिए एकल शास्त्रीय वादन, नृत्य, गायन, लोक नृत्य, समूह नृत्य, प्रश्रमंच, लघुनाटिका, स्वांग, मूक अभिनय, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला, कोलाज, व्यंग्यचित्र, रांगोली, वाद-विवाद, वक्तृता, पोस्टर निर्माण, सुगम संगीत, समूह गान, पाश्चात्य संगीत की विधा के अंतर्गत कॉलेज से चयनीत होकर आए प्रतिभागी शामिल होंगे। दो दिन सभी स्पर्धाएं विश्वविद्यालय की शलाका दीर्घा, स्वर्ण जंयती सभागृह और पुरातत्व संग्रहालय में आयोजित कराई जाएगी। 20 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे से स्वर्ण जयंती सभागृह में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा।