- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
मौसम अपडेट:न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा; सीजन में पहली बार दिन में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री
रात के बाद अब दिन में भी ठंडक का असर बढ़ गया है। बीते 24 घंटों के भीतर शहर में इस सीजन के सबसे ठंडे दिन और रात रहे। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी दिन के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहा। 24 घंटों के भीतर दिन के तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की कमी आई। दिन में हवा की रफ्तार केवल 4 किलोमीटर प्रति घंटा रही और पूरे दिन तेज धूप भी खिली रही, इसके बावजूद दिन में लोगों को हल्की ठंडक महसूस होती रही।
शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि इस सीजन में दिन का सबसे कम तापमान है। इधर रात में भी ठिठुराने वाली ठंडक महसूस होना शुरू हो गई है। गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान इस सीजन में सबसे न्यूनतम स्तर 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शनिवार को भी मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है।