- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
महाकाल वाणिज्यिक केंद्र की सब्जी मंडी में दुकानेंं नहीं लगाने वालों की लीज निरस्ती की तैयारी
उज्जैन | महाकाल वाणिज्यिक केंद्र की सब्जी मंडी में दुकानें नहीं लगाने वालों पर यूडीए अब कार्रवाई करेगा। उनकी लीज निरस्त की जाएगी। यूडीए चेयरमैन जगदीश अग्रवाल ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। यूडीए की ओर से ओटला संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। यूडीए ने वर्ष 2009 में 1.35 करोड़ रुपए खर्च कर महाकाल वाणिज्यिक क्षेत्र में सब्जी मंडी बनाई थी। यहां 118 लोगों को दुकानों व ओटलों का आवंटन किया था। पिछले आठ साल से यहां पर सब्जी मंडी शुरू नहीं हुई। यूडीए ने ओटला मालिकों की बैठक लेकर उन्हें चेताया भी लेकिन दुकानों का संचालन शुरू नहीं हुआ। यूडीए प्रशासन ने हितग्राहियों को लीज निरस्ती के नोटिस भी जारी किए हैं। अब उन पर कार्रवाई की तैयारी है। नोटिस मिलने के बाद हितग्राहियों में हड़कंप है। यूडीए चेयरमैन अग्रवाल ने बताया जो हितग्राही दुकाने नहीं लगाएंगे, उनकी लीज निरस्त कर दी जाएगी।