- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
महाकाल सवारी मार्ग का कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया मुआयना
उज्जैन । कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर महाकाल की सवारी मार्ग का मुआयना किया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने सर्वप्रथम महाकाल मन्दिर के मुख्य द्वार के सामने से सवारी मार्ग से महाकाल घाटी, चौबीस खंबा माता, गुदरी चौराहा होते हुए रामघाट, रामघाट से दानीगेट, खाती मन्दिर, ढाबा रोड होते हुए, छत्रीचौक, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार होते हुए पुन: महाकाल मन्दिर का मुआयना किया। कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सवारी मार्ग का ई-रिक्शा में बैठकर जायजा लिया। कलेक्टर ने इस दौरान सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
कलेक्टर ने महाकाल मन्दिर के मुख्य द्वार, रामघाट, गोपाल मन्दिर पर अधिकारियों से महाकाल की सवारी की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एएसपी श्री विनायक शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज पाण्डेय, अपर कलेक्टर एवं महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री एसएस रावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गुप्ता, सीएसपी श्री मलकितसिंह, एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा, सहायक प्रशासक श्री व्यास, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री दिलीप गरूड़, श्री एसपी दीक्षित तथा अन्य विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।