- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
महाकाल से जीत का आशीर्वाद लेने आए क्रिकेटर करण
क्रिकेटर करण शर्मा ने बुधवार को ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन कर आईपीएल-10 में मुंबई इंडियंस टीम की जीत के लिए कामना की। गुरुवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मुंबई इंडियंस व किंग्स इलेवन पंजाब टीम के बीच मैच होगा। इसके लिए पूरी टीम मंगलवार को ही इंदौर पहुंच गई थी।
शर्मा के साथ टीम के कोच प्रशांत व दो अन्य सहयोगी खिलाड़ी भी थे। सुबह 8.30 बजे वे इंदौर से कार से उज्जैन आए व सीधे महाकाल मंदिर जाकर गर्भगृह से दर्शन किए। पुजारी संजय गुरु ने उनकी टीम की जीत की कामना के साथ पूजन व संकल्प कराया। क्रिकेटर शर्मा ने मीडिया से इतना ही कहा कि अभी उन्हें बात करने की परमिशन नहीं है। बाबा महाकाल से टीम की जीत के साथ जीवन में सफलता का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने फोटोग्राफरों को भी फोटो लेने से रोकटोक की। उनके साथ आए टीम के लोगों ने बताया आईपीएल में आई अन्य टीमों के प्रमुख खिलाड़ी भी महाकाल दर्शन के लिए आ सकते हैं। मंदिर प्रांगण स्थित हनुमान मंदिर में शर्मा ने टीम के लोगों के साथ कुछ देर बैठकर प्रार्थना भी की।