- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
महादेव मंदिर के बाहर लावारिस मिली बच्ची को मिला नया घर, मातृछाया पहुंची
उज्जैन | घटि्टया के मनकामनेश्वर महादेव मंदिर के बाहर से लावारिस मिली बच्ची को नया घर मिल गया है। यह बच्ची चार दिन की थी, जब मंदिर के बाहर से मिली थी। तभी से चरक अस्पताल के एसएनसीयू में थी। यहां 13 दिन रही। अस्पताल स्टॉफ ने इसका नाम एंजल रखा था। उसे सोमवार को मातृछाया के पदाधिकारी ले गए। जब इसे विदा किया तो स्टाफ के आंसू छलक पड़े। एसएनसीयू प्रभारी डॉ.दिलीप वास्के ने बताया एंजल पूरी तरह स्वस्थ है, स्टाफ उसे बहुत मिस कर रहा है।
7 बच्चों को भी गोद का इंतजार
मातृछाया के प्रबंधक अनुराग जैन ने बताया कि वर्तमान में संस्थान में 7 बच्चे रह रहे हैं। इनमें बालक-बालिका दोनों शामिल हैं। हाल ही में एक बालिका को स्पेन के परिवार ने गोद लिया है। गोद लेने की प्रक्रिया लंबी होने के चलते बच्चों का आसानी से परिवार नहीं मिल पाता है। परिवार में भेजने के बाद भी बाल कल्याण समिति द्वारा समय-समय पर फीडबैक लिया जाता है। सोमवार को एंजल मातृछाया आई है। इसकी सूचना माधव नगर थाने एवं बाल कल्याण समिति को भेज दी गई है। गोद लेने की प्रक्रिया के लिए एंजल की फोटो एवं अन्य जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।