- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
महापौर प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान समारोह आज
नगर निगम का महापौर छात्रा प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान समारोह शनिवार को होगा। महापौर मीना जोनवाल ने शिक्षा के विकास एवं शिक्षा के क्षैत्र में विद्यार्थियों की रूचि में वृद्धि के दृष्टिगत उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए घोषणा की थी। कार्यक्रम के पहले चरण में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से जोड़कर छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं में उच्च अंक प्राप्त छात्राओं को दो पहिया वाहन एक्टिवा, स्कूटी, कम्प्यूटर और लैपटाॅप एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। दो दिव्यांग विद्यार्थियों को राशि रू. 51 हजार और 31 हजार के चेक भेंट किए जाएंगे।