- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शिप्रा नदी से सफाई अभियान जारी रखा जाए
शिप्रा नदी पर जन सहयोग से सफाई अभियान सतत जारी रहे। इसमें आमजन को बड़ी संख्या में जोड़ा जाये। इस कार्य के लिये रामघाट समिति को सक्रिय किया जाये या पुनर्गठित भी किया जा सकता है। यह निर्देश कलेक्टर संकेत भोंडवे ने सिंहस्थ मेला कार्यालय में आयोजित बैठक में दिये। कलेक्टर द्वारा आगामी दिनों भोपाल में होने वाली कलेक्टर कांफे्रंस की तैयारियों के सिलसिले में विभागीय समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह तथा शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने उज्जवला योजना के तहत महिला हितग्राहियों को वितरित किये गये गैस कनेक्शन की समीक्षा करते हुए जिला खाद्य नियंत्रक को निर्देश दिये कि जितने भी केवाईसी फार्म भरे गये हैं, उनका क्लीयरेंस करते हुए 22 अक्टूबर तक घरों में गैस उपलब्ध करवा दें। इस संबंध में आगामी 17 अक्टूबर तक क्लीयरेंस कर दें। सभी गैस वेण्डर्स की एसडीएम के साथ बैठक भी आयोजित कर लें।
श्रम विभाग की कर्मकार मण्डल योजनाओं की समीक्षा में संभागीय श्रम पदाधिकारी को निर्देश दिये कि प्रसूति सहायता, अन्त्येष्टी सहायता, विवाह सहायता जैसी योजनाओं की जानकारी सभी सम्बन्धित अधिकारियों से प्राप्त कर प्रस्तुत करें। महिला बाल विकास विभाग की एकीकृत सेवाओं के तहत निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल की समीक्षा करते हुए जल संसाधन विभाग को निर्देश दिये कि बागड़ी नदी पर स्टापडेम निर्माण कार्य शुरू किया जाये। इसकी लागत 115 लाख रुपए है। लगभग 90 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की क्षमता इससे निर्मित होगी। कृषि विभाग को निर्देश दिये कि किसानों को कम समय में पकने वाली फसलों के बीज किट वितरित किये जायें। बैठक में अन्य विभागों की समीक्षा भी की गई।