- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
महारानी गायब…:सेवादार समेत तीन पर हमला चक्काजाम किया, नरवर टीआई लाइन अटैच
देवास रोड स्थित नरवर के झाला राजवंश परिवार की महारानी अनिला कुमारी वर्ष गायब है। इस बीच मंगलवार-बुधवार की रात राजवंश परिवार के एक सेवादार व गांव के दो लोगों पर भू-माफियाओं ने हमला कर दिया। रात में सुनवाई नरवर पुलिस ने नहीं की। इससे नाराज ग्रामीणों ने सुबह चक्काजाम करते हुए थाने का घेराव कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही एसएसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल ने नरवर थाना प्रभारी केके तिवारी को लाइन अटैच कर दिया है।
नरवर क्षेत्र में रात को दो घटनाएं हुई। यहां के कल्याणपुरा के युवक श्रीराम पिता गुलाबसिंह चौहान व शुभम पर हमला किया गया। इसके बाद राजवंश के झाला परिवार के कर्मचारी रामकिशन प्रजापत पर खेत जाते समय हमला हुआ। इसे लेकर राव हिमावतसिंह झाला ने कहा कि रात में पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा लेकिन सुनवाई नहीं की। इसी कारण सुबह जो आक्रोश दिखाई दिया, ये उसी का परिणाम है।
इधर, नरवर थाना एसआई गणपतसिंह मुजाल्दा ने बताया कि श्रीराम व उसके साथी पर हमले में गांव के आरिफ पटेल सहित अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टीआई ने बताया दोनों अलग-अलग घटनाएं थी व हमलावर एक ही बताए जा रहे थे, इसलिए सुबह तक जांच कर कार्रवाई करते, इससे पहले यह हो गया।