- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
महाराष्ट्र में 70 लाख की लूट के बाद उज्जैैन में फरारी काट रहे थे बदमाश
एसटीएफ ने पकड़कर 3 लाख रुपये और कार जब्त की : महाराष्ट्र एसटीएफ को सौंपा
उज्जैन। महाराष्ट्र में 70 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद उत्तर प्रदेश के दो बदमाश उज्जैन में फरारी काट रहे थे जिन्हें उज्जैन एसटीएफ की टीम ने पकड़कर रुपये, कार जब्त करने के बाद महाराष्ट्र एसटीएफ के सुपुर्द किया।
एसटीएफ निरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि 2 फरवरी को थाना मुलुण्ड मुंबई में स्थित अंगडिया ऑफिस में हथियारों से लैस होकर अज्ञात बदमाशों ने उपस्थित स्टाफ से 70 लाख रुपये की लूट की थी।
एसटीएफ से अफसरों ने बताया कि उज्जैन में फरारी काट रहे जौनपुर के दो बदमाशों में से एक की यूपी एसटीएफ को एक वर्ष से तलाश थी। इन बदमाशों ने महाराष्ट्र के युवकों के साथ मिलकर मुलुण्ड में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।