- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
महावीर जयंती : चांदी की वेदीजी में विराजे भगवान महावीर
उज्जैन | महावीर जयंती पर गुरुवार सुबह ८ बजे नमकमंडी-खाराकुआं क्षेत्र से सकल जैन समाज का संयुक्त जुलूस निकला। जुलूस में चांदी की वेदीजी पर भगवान महावीर स्वामी विराजे। जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ जुलूस का स्वागत किया गया। वहीं महिला मंडल मंगल गीत गाते तथा युवा वर्ग भगवान महावीर स्वामी के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। नमकमंडी से सुबह ८ बजे शुरू हुआ जुलूस दोपहर १ बजे पुन: खाराकुआं नमकमंडी क्षेत्र पहुंचा।
पूरे रास्ते में समाज के विभिन्न ग्रुप, राजनैतिक दलों, सामाजिक संस्थानों ने जुलूस का स्वागत कर भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर एक-दूसरे को बधाइयां दीं। जुलूस में शामिल दिगंबर पाठशाला के बैंड में बालक-बालिकाएं साफे बांधे आकर्षक धुन बजा रहे थे। वहीं सन्मति बालिका मंडल ने भी साफे बांध रखे थे।