- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
महाशिवरात्रि पर्व 21 को, नौ दिन चलेगा उत्सव, वर्ष में एक बार दोपहर में होती है भस्म आरती
उज्जैन. महाशिवरात्रि पर्व २१ फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। लाखों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर आते हैं और भगवान महाकाल का दर्शन करते हैं। पर्व के लिए मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। व्यवस्था के लिए कलेक्टर ने सोमवार को पूरे मंदिर परिसर का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिसर एवं मंदिर के आसपास की व्यवस्थाएं बेहतर हों। संबंधित अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित की जाएगी।
शिखर और मार्बल गलियारे की पुताई आदि का कलेक्टर शशांक मिश्र ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। महाशिवरात्रि पर्व पर मन्दिर परिसर स्थित कुण्ड के आसपास की सीढिय़ों पर लगी काई को भी हटाने को कहा। कलेक्टर ने इसके पूर्व मन्दिर के समीप विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत बन रहे फेसिलिटी सेन्टर फेज-2 के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रशासक एसएस रावत, स्मार्ट सिटी के सीईओ प्रदीप जैन, डिप्टी कलेक्टर अहिके, सीएस जोशी, मूलचन्द जूनवाल, प्रतीक द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
नौ दिन चलेगा शिव नवरात्रि उत्सव
फाल्गुन कृष्ण पंचमी गुरुवार 13 फरवरी से शिव नवरात्रि उत्सव प्रारंभ होगा जो 9 दिन चलेगा। प्रतिदिन बाबा के अनूठे शृंगार के दर्शन भक्तों को होंगे। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी शुक्रवार 21 फरवरी को मनाया जाएगा। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी शनिवार 22 फरवरी को महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सेहरा दर्शन, पारणा दिवस मनाया जाएगा तथा वर्ष में एक बार दोपहर में भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी।