- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
महिलाओं ने किया दशामाता का पूजन
उज्जैन। परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए महिलाओं ने दशामाता का पूजन किया। सुबह से ही महिलाओं ने पीपल के नीचे माताजी की पूजा-अर्चना करने के बाद सूत की वेल धारण की। सनातन धर्म में दशामाता की पूजा एवं व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि दशामाता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि रहती है। इसीलिये महिलाओं द्वारा दशामाता का पूजन किया जाता है। महिलाओं ने पीपल के चारों ओर परिक्रमा करते हुए पेड़ की पूजा की। इसके साथ ही मंगल गीत भी गाये। परिक्रमा के दौरान सूत के धागे को पीपल के चारों ओर लपेटा गया। दशामाता को चावल, लप्सी, कड़ी आदि का भोग लगाया गया। शहर में कई जगह दशामाता का पूजन किया गया।