- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
महिला एसआई ड्यूटी से गैर हाजिर, आरक्षक भ्रष्ट, एसपी ने किया दोनों को निलंबित
उज्जैन | माधवनगर थाने की महिला एसआई व नागझिरी थाने के आरक्षक को एसपी सचिन अतुलकर ने गुरुवार को निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा यह तो ड्यूटी के नाम पर घोर लापरवाही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
माधवनगर थाने में पदस्थ महिला एसआई चांदनी गौड़ को पुनर्वास स्थापन को लेकर चल रहे आंदोलन में ड्यूटी के लिए धार जाना था, लेकिन वह अनुपस्थित रही। इसी कारण गुरुवार को एसपी ने निलंबित कर दिया। एसआई गौड़ ने तबीयत खराब होने के कारण बाहर ड्यूटी पर जाना बताया था। वहीं नागझिरी थाने के आरक्षक ईश्वर सिंह चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आई थी। एसपी ने बताया होली पर कुछ मैजिक थानावार किराए पर ली थी। 1400 रुपए के हिसाब से मैजिक का भुगतान किया गया। नागझिरी थाना क्षेत्र में लगी मैजिक में आरक्षक चालक से 1000 रुपए गाड़ी कमीशन मांग रहा था। जिसे लेकर जांच करवाई जाने पर वह गलत पाया गया। इसी के चलते आरक्षक को निलंबित किया गया है।