- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
महिला तस्कर से 1 करोड़ की हेरोइन जब्त
उज्जैन । नारकोटिक्स विभाग इंदौर की टीम ने सोमवार को महाकाल मंदिर के समीप से उज्जैन निवासी एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन जब्त की है।
जब्त हेरोइन की कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। नारकोटिक्स विंग इंदौर की टीम ने सोमवार को उज्जैन में छापा मारा। टीम को खबर मिली थी कि एक महिला महाकाल मंदिर के समीप स्थित पांर्किग स्टैंड पर किसी को नशीले पदार्थ की डिलेवरी देने वाली है। खबर के बाद टीम ने घेराबंदी करते हुए उक्त महिला को धरदबोचा जिसकी तलाशी लेने पर थैली में छुपा कर रखी गई 500 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। गिरफ्तार महिला का नाम ज्योति पति संतोष जैन निवासी सांईधाम कॉलोनी है। नारकोटिक्स टीम को उक्त महिला के बारे में लम्बे समय से खबर मिल रही थी कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। नारकोटिक्स टीम को महिला से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हाथ लगी है। जिन्हें पकडऩे के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जब्त हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। नारकोटिक्स विंग द्वारा पकड़ी गई। महिला को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे भैरवगढ़ जेल भेज दिया गया है।