- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
सेना के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे कर्नल
उज्जैन | तीस साल सेना में सेवाएं देने के बाद 72 वर्षीय रिटायर्ड कर्नल अब युवाओं आैर आम लोगों में सेना एवं देशप्रेम का जज्बा जगा रहे हैं। सोमवार को रिटायर्ड कर्नल ने स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच जाकर उन्हें देश की सेवा के लिए प्रेरित किया।
लोकमान्य तिलक कॉलेज में सोमवार सुबह महाराष्ट्र समाज के सहयोग से रिटायर्ड कर्नल शशांक दत्तात्रेय उमालकर का व्याख्यान हुआ, जिसमें उमालकर ने अपनी अपराजेय सेना को पहचाने विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सैनिकों का काम आसान नहीं होता। इसके लिए फिजिकल मजबूत होना सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने युवाओं को सेना में जाने आैर देशप्रेम के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि डिटैचमेंट ड्रिल के पहले फिजिकल फिट होना जरूरी है। भूषण नाईक एवं डॉ. गोविंद गंधे ने स्वागत किया। नाईक ने बताया 15 अगस्त की शाम 7 बजे क्षीरसागर स्थित महाराष्ट्र समाज के भवन में उमालकर महाराष्ट्र के युद्ध संगीत आैर 16 अगस्त की सुबह 11 बजे सरस्वती विद्या मंदिर में सेना संगीत दर्शन की जानकारी देंगे।