- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
मां गंगा महाकाल मंदिर पहुंची, गंगा जल से किया बाबा महाकाल का अभिषेक
उज्जैन | बाबा महाकालेश्वर के चरण पखारने के लिए मां गंगा महाकाल मंदिर पहुंची। इस दौरान आस्था के साथ गंगा जल से महाकालेश्वर का अभिषेक किया गया। हरिद्वार से गंगा का जल लाया गया। बुधवार की शाम शिप्रा तट पर महाआरती की गई। इस दौरान गंगा जल से मां शिप्रा का महाअभिषेक किया गया और गुरुवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित नईदुनिया कार्यालय कलश यात्रा शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत में महंत शामिल हुए। साथ ही बैंड-बाजे घोड़े-बग्गी आदि शामिल रहे। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं चल रही थीं।
जगह-जगह मंच बनाकर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा शहीद पार्क, टॉवर चौक, फ्रीगंज ओवरब्रिज, चामुंडा माता चौराहा, देवासगेट चौराहा, मालीपुरा, दौलतगंज, नईसड़क, कंठाल, सतीगेट, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, गुदरी चौराहा होते हुए महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। शहीद पार्क से लेकर महाकाल मंदिर तक मार्ग बनाए गए कई जगह सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संगठन एवं संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया और रास्ते में श्रद्धालुओं को गंगा जल का वितरण भी किया गया।