- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
माधवनगर अस्पताल में बेरोक-टोक आना-जाना, कैमरों का अभाव
उज्जैन। शा.माधवनगर हॉस्पिटल को कोरोना मरीजों के उपचार के लिए बनाया गया है। लाखो रूपये खर्च करके तैयार इस हॉस्पिटल में सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। यहां न तो सीसीटीवी केमरे लगे हैं और न ही यहां पर सुरक्षा गार्डो द्वारा किसी प्रकार की रोकटोक की जाती है। जिसकी मर्जी चाहे,आ जाए, इस तर्ज पर हॉस्पिटल में काम चल रहा है।
हॉस्पिटल में इन दिनों आसामजिक तत्वों का जमावड़ा होता जा रहा है। इस ओर पुलिस विभाग की नजरें नहीं है। जब से यहां पर डेडिेकेटेड कोविड हॉस्पिटल बना, यहां पर माधवनगर थाने की एमएलसी भी बनना बंद हो गई। तभी से यहां पुलिस ने आना भी बंद कर दिया।यहां काम करनेवाली नर्सो एवं अन्य महिला स्टॉफ का आरोप है कि हॉस्पिटल चूंकि कोरोना मरीजों के लिए है, ऐसे में आम आदमी यहां प्रवेश करने से भी डरता है। वहीं मरीज के परिजन भी अंदर आने से डरते हैं लेकिन असामाजिक तत्वों में कोरोना का भय नहीं है। वे अंदर तो ठीक प्रथम मंजिल तक घुम जाते हैं। जब हम पूछताछ करते हैं, तो पता नहीं चलता। क्योंकि यहां पर सीसीटीवी कैमरे ही नहीं है। यदि कैमरे लगे हों तो समस्या न आए।
इनका कहना है
इस संबंध में चर्चा करने पर हॉस्पिटल प्रभारी डॉ.भोजराज शर्मा ने कहाकि हमने कलेक्टर साहब को अवगत करवा दिया है। यहां सीसीटीवी केमरों की संख्त आवश्यकता है। साथ ही इनकी मानीटरिंग भी यहीं हो, कंट्रोल रूम यहीं बने, ताकि पूरे हॉस्पिटल एवं वार्डो पर नजर रखी जा सके। ऐसा होने पर असामजिक तत्वों का आना-जाना रूकेगा ओर सभी सुरक्षित रहेंगे।