- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
माधव नगर अस्पताल में ड्यूटी को लेकर नर्सों में असंतोष
प्रभारी सिविल सर्जन ने कहा, मीटिंग बुलाकर समस्या हल करेंगे
कोरोना संक्रमण के संदेही मरीजों को माधव नगर शासकीय अस्पताल में आइसोलेट किया जा रहा है। यहां ड्यूटी करने वाली नर्सों में ड्यूटी को लेकर सुबह असंतोष व्याप्त हो गया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. पी.एन. वर्मा ने कहा कि वार्डन को बुलाकर समस्या का निराकरण कर रहे हैं।
माधव नगर अस्पताल में कोरोना के संदिग्धों को भर्ती कर जांच की जा रही है। यहां संदिग्धों की देखभाल करना और आवश्यकता होने पर ऑक्सिजन लगाना आदि कठिन काम भी ट्रेंड नर्सों को करना पड़ता है।
जबकि आइसोलेशन वार्ड में 3 आया की ड्यूटी 24 घंटों के रोटेशन में लगाई गई है। उनका कहना है कि संदिग्ध और गंभीर मरीजों की देखभाल का काम ट्रेंड नर्सों का है और यह काम उनसे लिया जा रहा है।
उन्होंने इस समस्या से अस्पताल प्रशासन को अवगत भी करा दिया है। इस संबंध में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि वार्डन की मीटिंग बुलाई है और उनसे चर्चा का समस्या का हल निकाला जा रहा है।