- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
माननीय सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय जी केन्द्रीय संस्थानों के निरीक्षण दौरे पर रवाना
उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के माननीय सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय संसदीय राजभाषा समिति के स्थाई सदस्य हैं। राजभाषा समिति की ओर से माननीय सांसद जी अन्य सांसदगणों के साथ दिनांक 16.01.2017 से 25.01.2017 तक दिल्ली , कोलकाता , बैंगलोर , हैदराबाद , मुंबई , चैन्नई स्थित केन्द्रीय सरकार के संस्थानों का निरीक्षण व दौरा करेंगे। यहां उल्लेखनीय है कि निरीक्षण दौरे पर मुख्यतः केंद्र सरकार की अधिनस्थ बैंकों के मुख्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान माननीय सांसद महोदय का दौरा कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा –
1. नई दिल्ली – ओंरिएण्टल इन्श्योरेन्स कंपनी लिमिटेड मुख्यालय, पंजाब एंड सिंध बैंक मुख्यालय, ओरिएण्टन बैंक आॅफ कामर्स मुख्यालय ।
2. कोलकाता – इलाहाबाद बैंक मुख्यालय, यूको बैंक मुख्यालय, यूनाईटेड बैंक आॅफ इण्डिया मुख्यालय, जी.एस.आई. मुख्यालय, कोल इण्डिया लिमिटेड मुख्यालय, नेशनल इंश्योरेन्स कंपनी लि. मुख्यालय
3. बैंगलोर- कैनरा बैंक मुख्यालय, विजया बैंक मुख्यालय, स्टेट बैंक आॅफ मैसूर मुख्यालय।
4. हैदराबाद – केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान मुख्यालय, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) लिमि., आंध्रा बैंक मुख्यालय, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण मुख्यालय, एन.एम.डी.सी. मुख्यालय, स्टेट बैंक आॅफ हैदराबाद मुख्यालय ।
5. मुंबई – भारतीय रिजर्व बैंक मुख्यालय, सेंट्रल बैंक आॅफ इण्डिया मुख्यालय, यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया मुख्यालय, भारतीय स्टेट बैंक मुख्यालय
6. चैन्नई – यूनाईटेड इण्डिया इंश्योरेन्स कंपनी मुख्यालय, इण्डियन ओवरसीज बैंक मुख्यालय, इण्डियन बैंक मुख्यालय ।
7. दिल्ली – एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स कंपनी आॅफ इण्डिया लिमि. मुख्यालय, स्टील अथाॅरिटी आॅफ इण्डिया लिमि. मुख्यालय, पंजाब नेशनल बैंक मुख्यालय