- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
मानसून की विदाई के बाद भी बरस रहा पानी, शिप्रा का जल स्तर भी बढ़ा
20 अक्टूबर तक बारिश की संभावना
गंभीर डेम में 2250 एमसीएफटी पर पानी का लेवल कर रहे मेंटेन
उज्जैन। 30 सितंबर को मानसून की विदाई हो जाती है, इस वर्ष अक्टूबर माह में भी मानसून सीजन जैसी बारिश हो रही है जिस कारण शिप्रा नदी के छोटे पुल तक पानी पहुंच रहा है तो वहीं दूसरी ओर गंभीर डेम का एक गेट भी खोलना पड़ा गया।
अमूमन अक्टूबर माह से पहले ही बारिश थम जाती हैं। पीएचई के इंजीनियर राजीव शुक्ला ने बताया कि कैचमेंट एरिया सहित इंदौर में हुई बारिश के बाद गंभीर डेम में पानी का लेवल बढऩे के कारण दो दिन पूर्व एक गेट ढाई मीटर खोला गया था।
डेम में पानी स्टोरेज क्षमता 2250 एमसीएफटी को मेंटन किया जा रहा है और अतिरिक्त पानी को छोड़ा जा रहा है। पिछले वर्ष भी सितम्बर-अक्टूबर माह तक बारिश सीजन चलने के कारण यही स्थिति बनी थी। हालांकि अब गेट को बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग द्वारा आगामी 20 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है इस कारण डेम में पानी के स्टोरेज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इधर शिप्रा नदी का जल स्तर अभी भी बढ़ा हुआ है और पानी छोटे पुल के ऊपर से बह रहा है। वहीं पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण खेतों में भी पानी अभी तक भरा हुआ है।
गर्मी में नहीं होगी पानी की कमी
शहर में जलप्रदाय के लिये गंभीर डेम से प्रतिदिन 10 एमसीएफटी पानी लिया जाता है। यदि अक्टूबर माह तक पानी का लेवल 2250 एमसीएफटी मेंटेन रहता है
तो नवंबर से जून माह तक इसी पानी का उपयोग जलप्रदाय के लिये किया जायेगा और गर्मी के मौसम में पानी की कमी भी नहीं होगी। इस वर्ष पर्याप्त बारिश हुई है। औसत ३६ इंच से अधिक बारिश हो चुकी है।