- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
मानसून के अब अच्छे संकेत:जिले में आज और कल कहीं कहीं हो सकती है बूंदाबांदी, तेज हवा चलने के बाद भी रही उमस
मानसून ने प्रदेश के कुछ जिलों में अपनी एंट्री भी कर ली है। इसी रफ्तार से मानसून आगे बढ़ा तो 20 से 22 जून के बीच उज्जैन में मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो 18 जून से उज्जैन जिले में हल्की बारिश शुरू होने के आसार हैं। 17 जून को भी जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के राडार प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के कुछ जिलों में आ चुका है। उज्जैन में 20 से 22 जून के बीच मानसून आ सकता है। इधर, प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के बाद शहर में भी गुरुवार को बादल छाना शुरू हो गए।
दिनभर 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के बावजूद मौसम में भारी उमस बनी रही। दिन के तापमान में आधा डिग्री की मामूली कमी आई। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
इधर, रात में तापमान फिर 25 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान आधा डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य औसत तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। तापमान बढ़ने से पूरी रात गर्मी के साथ उमस का असर बना रहा।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को उज्जैन जिले में कहीं-कहीं तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा और बैतूल जिले में आने की अधिकृत घोषणा भी कर दी है। बीते 24 घंटों के भीतर प्रदेश के कई संभागों में बारिश शुरू हो चुकी है।