- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
मालगाड़ी से यूरिया व नमक की बोरी उतारने वाले 5 बदमाश हिरासत में
रेक खाली करने और भरने का काम करते थे
डेढ़ माह से कर रहे थे चोरी
उज्जैन। डेढ़ माह पहले आरपीएफ ने रेलवे पटरियों के किनारे पड़ी यूरिया व नमक की बोरियां बरामद की थी। पुलिस को आशंका थी कि बदमाशों ने चलती मालगाड़ी से उक्त बोरियां उतारी हैं। जांच के बाद आरपीएफ ने 5 बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
22 दिसंबर को आरपीएफ ने सूचना मिलने के बाद जीरोपाइंट अप लाइन के पास पटरियों किनारे पड़ी 111 बोरी नमक और 29 बोरी यूरिया की जब्त की थी। आरपीएफ ने मामले में मालगाड़ी से बोरियां उतारने वालों की तलाश शुरू की जिसमें पता चला कि विक्रम नगर रेलवे स्टेशन पर रैक खाली करने और भरने का काम करने वाले युवकों ने उक्त बोरियां चलती मालगाड़ी से उतारी थी।
सूत्रों के अनुसार आरपीएफ ने दिनेश निवासी गांधी नगर, सिद्धांत निवासी गांधी नगर सहित 5 बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया जाता है कि उक्त युवक हिस्ट्रीशिटर चोर हैं।
जिन्हें देवास आरपीएफ द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। यह बदमाश पिछले डेढ़ माह से मालगाडिय़ों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इस संबंध में आरपीएफ टीआई पीआर मीना से संपर्क का प्रयास किया गया जिनका मोबाइल बंद था। थाने पर मौजूद आरपीएफ अफसरों का कहना था कि मामले का खुलासा टीआई द्वारा किया जाएगा।