- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
मालविका अग्निमित्रम् में शृंगार और प्रेम की अभिव्यक्ति की कलाकारों ने
उज्जैन | कालिदास अकादमी संकुल में संस्कृत नाटकों की शृंखला में मंगलवार शाम आखिरी नाटक मालविका अग्निमित्रम् की प्रस्तुति हुई। शहर के कलाकारों ने कथानक में मौजूद शृंगार और प्रेम की अभिव्यक्ति में अपने कला कौशल का बेहतर इस्तेमाल किया। महाकवि कालिदास की रचना की संस्कृत में प्रस्तुति अंकुर रंगमंच उज्जैन ने की। प्रमुख कलाकारों में सूत्रधार यश भावसार, अग्निमित्र- साहिल खान, विदूषक- आलोक निगम, मालविका- परिधि प्रजापत, धारिणी-मीशा भाटिया, इरावती- खुशी मीणा, कौशिकी- मानसी शर्मा के साथ अन्य कलाकारों की भी भूमिका सराहनीय रही। निर्देशन राजेंद्र चावड़ा का था। दिल्ली के वरिष्ठ रंगकर्मी हफीज खान भी मौजूद थे।