- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
मावा बस में चढ़ा रहे थे, टीम ने 140 किलो जब्त किया, पहले भी फेल हो चुका है इसी व्यापारी के मावे का सैंपल
दूसरे जिलों से शहर में आ रहे मावे को जब्त करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंडी तिराहा पर सर्चिंग की। उन्हें आगररोड पर फायर ब्रिगेड चौराहे पर दोपहर 2 बजे 140 किलो मावा मिला। यह मावा ढाबा रोड के उसी व्यापारी का है, जिसके मावे में मिल्क फेट 30 प्रतिशत नहीं पाया गया था। फूड सेफ्टी विभाग ने प्रकरण बनाया था।
टीम सोमवार को आगर रोड पर बस स्टॉप पर पहुंची तो यहां मावे को हम्माल उन्हेल की बस में चढ़ा रहा था। फूड सेफ्टी अधिकारी शैलेष कुमार गुप्ता, बीएस देवलिया, वर्षा व्यास व दीपा टटवाड़े ने मावा जब्त कर लिया। ढाबा रोड के मावा व्यापारी सुशील कुमार शंकरलाल ने मावा अपना बताया है, जिसे उन्होंने एक कार्यक्रम के लिए भेजने की बात कही है। हम्माल ने मावे को उन्हेल भेजने की बात कही, जबकि व्यापारी ने कहा नुकते के कार्यक्रम के लिए आर्डर था। पार्टी मावा लेने आने वाली थी। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि कोई मावा लेने आने वाला था तो उसे बस में क्यों चढ़ाया जा रहा था।
फूड सेफ्टी अधिकारी गुप्ता व देवलिया ने बताया 140 किलो मावा जब्त किया है। मावे के सेंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। मावे को व्यापारी की अभिरक्षा में दे दिया है। उसे जांच रिपोर्ट आने तक मावे को सुरक्षित रखना होगा।
ढाई महीने पहले मावे में मिल्क फेट कम मिला था
मई में उक्त व्यापारी के यहां से मावे के सैंपल लिए थे, जिसे जांच के लिए भोपाल भेजा था। जांच में तय मानक के तहत मिल्क फेट नहीं पाए जाने पर प्रकरण बनाया था। अब प्रकरण एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
105 किलो घी जब्त, सात किलो बूंदी नष्ट कराई
चिंतामण जवासिया स्थित श्रीगणेश प्रसाद भंडार से 30 किलो और राज ट्रेडर्स से 75 किलो घी जब्त किया। इसमें मिलावट की आशंका है। श्रीगणेश प्रसाद भंडार पर चीटें व मक्खियां भी मिली। यहां 7 किलो बूंदी नष्ट करवाई।