- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
मुंबई के पांच श्रद्धालुओं ने खाई भांग, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती
उज्जैन। मुंबई के पांच श्रद्धालु देव दर्शन करने उज्जैन आए। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किये और भांग का स्वाद चखने के लिए वे भांगघोटा पर गये और वहां छक कर भांग पी और ठंडी बयारों के झोंके का आनंद लेने के लिए वे शहर भ्रमण पर निकले लेकिन थोड़ी ही देर में भांग उन पर ऐसी चढ़ी कि उनकी रंगत ही बदल गई। देखते ही देखते वे उट-पटांग हरकतें करने लगे तो लोग समझ गये कि ये सब बाबा की नगरी के प्रसाद का कमाल है तो लोगों ने तत्काल डायल १०० को फोन कर बुलाया और यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई सोलापुर निवासी सचिन बरूपाह, प्रशांत, विराज, प्रताप, मनोज चौहान को भांग का सेवन करने के बाद तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। भांग का सेवन करने से इनकी हालत इतनी बिगड़ी कि अस्पताल पहुंचने पर भी ये अपनी मस्ती में डूबे रहे। चिकित्सकों ने इन्हें बमुश्किल इलाज दिया, फिलहाल देर दोपहर तक ये सभी अस्पताल के वार्ड में सोते नजर आए।