- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री मोहन माझी को ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री चुने जाने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओडिशा राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में श्री मोहन माझी को चुने जाने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री मोहन माझी चार बार के विधायक हैं, उनका बहुत लंबा राजनीतिक जीवन है। उन्होंने सरपंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। वे जुझारू और तपोनिष्ठ नेता हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुने गए दोनों उप मुख्यमंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव और श्रीमती प्रवती परिदा को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं स्वयं 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहूंगा। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद श्री माझी पर बना रहेगा। वे राज्य की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे।