- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा 14 जुलाई से शुरू
उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शहर में करीब 11 किमी लंबी यात्रा करेंगे। वे लिफ्ट सहित करीब 20 फीट ऊंचे रथ पर सवार होकर आम लोगों से आशीर्वाद लेंगे। प्रशासन तैयारी में जुट गया है। प्रदेश के गृह व परिवहन मंत्री भूपेंद्रसिंह इस सिलसिले में बुधवार को शहर आएंगे और जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के अलावा प्रशासनिक अफसरों की बैठक भी लेंगे।
यात्रा के साथ भाजपा विधानसभा के चुनावी समर की शुरुआत भी करने जा रही है। यात्रा के संयोजक और यूडीए अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने बताया कि शुरुआत नानाखेड़ा क्षेत्र से होगी और दक्षिण विधानसभा के क्षेत्रों से होते हुए आगर रोड पर इंदिरानगर में इसका समापन होगा। इस दौरान 100 से अधिक मंचों के माध्यम से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री रथ पर सवार होकर ही आम लोगों से मुखातिब होंगे और विधानसभा चुनाव के लिए आशीर्वाद लेंगे। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह का कार्यक्रम अभी तय नहीं हो सका है। इससे यात्रा शुरू करने का समय तय नहीं हो सका है। शाह यात्रा में कितनी देर रहेंगे, यह भी अभी तय नहीं है।