- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
मुनाफे का लालच देकर 20 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी
सस्ते सीड्स से अधिक मुनाफे का लालच देकर 20 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी
तीन जिलों के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
उज्जैन। जयदेवी एग्रीटेक प्रा.लि. के डायरेक्टर व अन्य लोगों के खिलाफ महेश विहार नानाखेड़ा में रहने वाले युवक ने 20 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी का केस नानाखेड़ा थाने में दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि राहुल पिता शत्रुघ्न सिंह 28 वर्ष निवासी महेश विहार ने आवेदन पत्र दिया था जिसमें लिखा था कि उनकी चाची आशीर्वाद सीड्स के नाम से फर्म संचालित करती हैं। पिछले वर्ष ग्वालियर की होटल में उनकी मुलाकात जयदेवी एग्रीटेक प्रा.लि. के डायरेक्टर सुनील शर्मा निवासी सतपुड़ा से हुई।
उसने अपनी फर्म से सस्ते सीड्स उपलब्ध कराने और अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया व अलग-अलग तारीखों को बैंक के माध्यम से फर्म के खाते में 20 लाख 90 हजार रुपये जमा कराये, लेकिन माल उपलब्ध नहीं कराया। कंपनी के अन्य लोगों से संपर्क करने पर उनके द्वारा मोबाइल पर जान से मारने की धमकी भी दी।
जांच के बाद जयदेवी एग्रीटेक प्रा.लि. के डायरेक्टर सुनील शर्मा सहित गिरीराज पिता कृष्णकुमार शर्मा निवासी भिंड, साकेत मजूमदार निवासी जबलपुर, वरूण पचौरी पिता श्याम मनोहर, संजीव शर्मा पिता जगतनारायण शर्मा निवासी अकोड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।