- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
मुस्लिम समाज ने फल-आइस्क्रीम और पानी की बाॅटलें वितरित की
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार काे बेगमबाग फाेरलेन पर मुस्लिम समाज ने श्रद्धालुअाें को फल, आइस्क्रीम व पानी की बाॅटल का वितरण किया। अायाेजन में मुस्लिम समाज की युवतियाें व महिलाअाें ने भी सेवाएं दी। इनके द्वारा स्वच्छता का भी खास ख्याल रखा जा रहा था। फलाें के छिलके अाैर रैपर अादि काे ये हाथाें हाथ डस्टबिन में डलवा रहे थे। गाैरतलब है कि मुस्लिम समाज 24 जनवरी से इस स्थल पर सीएए के विराेध में धरना दे रहा है। महाशिवरात्रि पर्व के चलते इन्हाेंने अपने धरने की गतिविधियाें काे छाेड़ श्रद्धालुअाें की सेवा का ये अायाेजन किया। जिसे ये शनिवार काे भी जारी रखेंगे। इस दाैरान शहरकाजी खलीकुर्रेहमान व अन्य समाजजन माैजूद रहे।