- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
मूर्तियां गिरने का मामला:महाकाल लोक से जुड़े वीडियो पर साधु-संत नाराज, बोले- कोर्ट जाएंगे
महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने से जुड़े एक वीडियो से साधु-संत नाराज हैं। परमहंस अवधेश पुरी ने कहा भगवान शिव और नारद मुनि का इस तरह दुरुपयोग करना सनातन धर्म और संस्कृति के खिलाफ है। कांग्रेस को ऐसी नौटंकी कर धर्म का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। यह हम सहन नहीं करेंगे। यह नहीं रुका तो हम कोर्ट जाएंगे। रही बात भ्रष्टाचार की तो इसकी जांच चल ही रही है। महामंडलेश्वर शैलेशानंद ने कहा राजनीति में गिरती हुई भाषा का प्रयोग हम देख रहे हैं। हमारे आराध्य देवों को भी राजनीति में खींचा जा रहा है, यह उचित नहीं है।
बता दें कि वीडियो में भगवान शिव और नारद मुनि के किरदार के बीच महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने के मामले में बातचीत दिखाई है। इसके अंत में शिव यह कहते दिख रहे हैं कि अब कमलनाथ को लाना ही होगा। 46 सेकंड के इस वीडियो पर संत समाज ने कहा है कि कांग्रेस को धर्म का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। भाजपा भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। विधायक पारस जैन ने वीडियो को भ्रम पैदा करने वाला बताकर कहा है कि कांग्रेस की मति मारी गई है।
यह वीडियो महादेव सीरियल के कुछ पार्ट एडिट और डबिंग कर बनाया है। इसमें नारद सप्तऋषि की मूर्तियों को गिरते हुए देखकर कहते हैं महाकाल लोक की यह दुर्दशा। इस पर महादेव क्रोधित होकर कहते हैं- मैं जानता हूं कि वहां क्या हुआ है। जनता के रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। महाकाल लोक में 28 मई की शाम आंधी-बारिश की वजह से सप्तऋषि की 7 में से 6 मूर्तियां गिरकर टूट गई थीं। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि महाकाल लोक बनाने में मध्य प्रदेश सरकार ने 80 प्रतिशत कमीशन खाया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने लोकायुक्त एनके गुप्ता को मामले की जांच से दूर रहने को कहा था। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं।