- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
मृतक युवक ने निकाली थी ब्लेड तो नाबालिग ने मार दिया था सीने में चाकू
उज्जैन। कहारवाड़ी कसेरा धर्मशाला के सामने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर उसकी लाश को गली में फेंक दिया गया था। मामले में महाकाल पुलिस ने तीन नाबालिग सहित 4 युवकों को हिरासत में लिया है जबकि एक नाबालिग अब भी फरार है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्त में आये नाबालिग का कहना है कि उसने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी थी, चौकीदार रमेश भी शराब के नशे में था। उससे कहासुनी व गाली गलौज हुई तो रमेश ने मारने के लिये ब्लेड निकाल ली यह देखकर नाबालिग भी आपा खो बैठा और उसने चाकू निकालकर उसके सीने पर वार कर दिया। हालांकि पुलिस इस कहानी को गलत बता रही है और हत्या के आरोपी नाबालिगों के खिलाफ हत्या व लूट का प्रकरण दर्ज किया गया है।
कल पुलिस ने रमेश पिता कान्हा मोची 20 वर्ष निवासी कलछिया चांद थाना झार्डा का खून से लथपथ शव कहारवाड़ी स्थित कसेरा धर्मशाला की गली से बरामद किया था। धर्मशाला से 50 फीट दूरी पर रमेश को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारे थे। जिसके बाद रमेश घायल अवस्था में धर्मशाला के सामने स्थित होटल के बाहर उलटा गिरा पड़ा था। वह काफी देर तक होटल के बाहर अचेत पड़ा रहा। इस दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा व रमेश की जेब से मोबाईल व अन्य सामान निकाला था।
कुछ युवकों ने होटल संचालक से पानी की बाटल मांगकर उसे पानी भी पिलाने का प्रयास किया। होटल संचालक द्वारा दरवाजा बंद कर लिये जाने के बाद तीन युवक यहां पहुंचे और रमेश के शव को उठाकर धर्मशाला की गली में फेंक दिया था। यह सारा घटनाक्रम होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने एक युवक सहित तीन नाबालिगों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक युवक फरार है। सभी युवक कहारवाड़ी के ही रहने वाले हैं और रमेश कहारवाड़ी में निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी करने 3-4 माह पूर्व ही परिवार के साथ आया था।