- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
मैजिक चालकों ने किया आरटीओ का घेराव
उज्जैन । नानाखेड़ा स्टेडियम पर कुछ माह पूर्व किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। किसानों को लाने-ले जाने के लिये उस दौरान मैजिकों की सेवाएं ली गई थी और प्रति मैजिक को १२०० रुपये देने की बात कहीं गई थी। लेकिन इसके बावजूद अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। जिसके चलते मैजिक चालकों में रोष बना हुआ है। आज मैजिक चालकों ने एकजुट होकर आरटीओ पहुंचकर घेराव किया और उसके बाद कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
भारतीय टाटा मैजिक यूनियन के सचिव श्याम मेहता का आरोप है कि किसान सम्मेलन के दौरान सम्मेलन स्थल पर लाने-ले जाने हेतु ७५ वाहनों की सेवाएं ली गई थी। प्रत्येक वाहन चालक को १२०० रुपये देने की बात भी कही गई थी।
इस प्रकार लगभग ९० हजार रुपये बकाया है। इस संबंध में कई बार जिला परिवहन अधिकारी को अवगत कराया गया। उसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में मैजिक चालक देवास रोड स्थित भरतपुरी में आरटीओ कार्यालय पहुंचे और उन्होंने वहां पर घेराव करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान शीघ्र किया जाना चाहिये। इस संबंध में कलेक्टर संकेत भोंडवे को भी यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा जायेगा।