- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
मैरिज एनिवर्सरी वाले दिन हत्या:घर के बाहर चाकू घोंपा, सरकारी डिपार्टमेंट में पेटी कॉन्टैक्ट पर काम करता था युवक
उज्जैन में सरकारी डिपार्टमेंट में पेटी कॉन्टैक्ट पर काम करने वाले युवक की हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार रात 1.30 बजे की है। घर के सामने ही उसे चाकू मारा गया। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन मौत हो चुकी थी। गुरुवार को ही युवक की मैरिज एनिवर्सिरी थी।
शहर के नमक मंडी क्षेत्र में गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे अंकुर शर्मा उर्फ अंतु भाया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिवार वाले उसका घर पर इंतजार कर रहे थे। इस बीच देर रात घर के बाहर विवाद की आवाज आने पर बाहर निकलकर देखा, तो अंतु घायल अवस्था में पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खारकुंवा पुलिस मोके पर पहुंची और उसके साथ में रहे दोस्तों की तलाश शुरू कर दी। सुबह होने तक पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि हत्या किसने की और विवाद का कारण क्या था, फिलहाल पता नहीं लग सका है।