- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
मॉडल पर दिखायी बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच
उज्जैन | राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली की ओर से जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2019 का आयोजन रविवार को शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय माधव नगर किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता के आधार पर तैयार किए विज्ञान के ३० प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इसमें सफल ५ दल राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शिरकत करेंगे।
जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य केके थॉमस, अतिथि और निर्णायकों ने किया। निर्णायक के रूप में विवेक पारस्कर, अर्चना जांगलवा, ज्योति शर्मा थे। अकादमिक समन्वयक योगेंद्र कोठारी ने स्वागत भाषण के साथ शिक्षकों और बाल वैज्ञानिकों को बताया कि किस तरह से श्रेष्ठ प्रोजेक्ट बनाए जा सकते हैं। इनमें किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रोजेक्ट द्वारा किस प्रकार से समस्याओं का निराकरण किया जाता है। व्याख्याता ब्रजेश शर्मा ने भी बाल वैज्ञानिकों को प्रोजेक्ट से जुड़ी तकनीकी की जानकारी दी। जिला समन्वयक राजेश राठौर ने बाल वैज्ञानिकों को प्रमाण-पत्र प्रदान राज्य स्तर पर की जाने वाली तैयारियों की जानकारी दी। राज्य स्तर से चुनी गई परियोजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर केरल केअर्नाकुलम में जाने का मौका मिलेगा। संचालन संजना परिहार ने किया।
जिला स्तर पर ३० प्रोजेक्ट शामिल
जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2019 के लिए उज्जैन के 30 से अधिक विद्यालयों द्वारा 102 परियोजनाओं का पंजीयन किया गया। इस आधार पर स्कूल स्तर से चयनित श्रेष्ठ 30 परियोजनाओं को जिला स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर दिया। इसमें बाल वैज्ञानिकों ने पत्तियों, फूलों और खरपतवार से प्राकृतिक रंगों को बनाने, स्मार्ट रोड, दुर्लभ प्रजातियों का संरक्षण, ड्रैनेज सिस्टम, गर्भवती महिला और बच्चों में कुपोषण का अध्ययन, जैविक खाद का निर्माण, खाना पकाने के पारंपरिक बर्तनों का उपयोग, पैकेजिंग अपव्यय सहित विभिन्न विषयों के प्राजेक्ट को प्रस्तुत किया।
पांच का चयन
जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत प्रोजेक्ट में से 5 प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में बाल वैज्ञानिक प्रथम स्थान क्रिश पांडेय शासकीय मॉडल स्कूल, उज्जैन और द्वितीय स्थान आर्यन परमार सन ब्लूम-ब्लूम स्कूल को मिला। सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान ईशा तोमर, शासकीय विजया राजे उमावि, द्वितीय आलोक मनावत उत्कृष्ट स्कूल, तृतीय स्थान खुशी राठौर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशहरा मैदान उज्जैन पर रहे। यह पांचों ग्रुप राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता मे उज्जैन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।