- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
मोहनपुरा के समीप ट्रेन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
बीती रात बडऩगर रोड पर मोहनपुरा के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। इसकी जानकारी लगने पर महाकाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाने के बाद लाश को पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। ग्राम खरसर थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार निवासी विनोदराम पिता सिबूराम उम्र ३२ वर्ष अन्य मजदूरों के साथ मजदूरी करने के लिए उज्जैन आया हुआ था।
विनोदराम काफी दिनों से मोहनपुरा के समीप पटरी पर गिट्टी बिछाने का काम करता था। विनोदराम और उसके साथी मोहनपुरा के समीप ही टापरी बनाकर रह रहे थे। रात ९ बजे के लगभग विनोदराम मोबाइल में गाने शुरू करने के बाद ईयरफोन लगाकर पटरी से होकर जा रहा था। इस दौरान अचानक ट्रेन आ गई लेकिन कान पर ईयरफोन लगा होने के कारण विनोदराम आवाज नहीं सुन पाया जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।