- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
मोहर्रम जुलूस के दौरान पाइप से हमला, दो युवक घायल, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
उज्जैन। मोहर्रम जुलूस के दौरान पाइप से किये गये हमले में दो युवक घायल हो गये जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
रेहान पठान पिता असलम 22 वर्ष निवासी अण्डागली और समीर पिता रफिक निवासी आगर नाका मोहर्रम का जुलूस देखने लोहे का पुल क्षेत्र में पहुंचे थे। यहां उक्त दोनों युवकों पर जुलूस के दौरान अज्ञात युवकों ने लोहे के पाइप से हमला कर घायल कर दिया।
समीर ने बताया कि वह बीएससी का छात्र है और मोहर्रम का जुलूस देखने लोहे का पुल क्षेत्र में पहुंचा था। यहां घोड़े के आगे दौड़ लगा रहे कुछ युवकों ने हवा में पाइप लहराते हुए सिर पर हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल ने घायल समीर को उसके दोस्तों के साथ जिला चिकित्सालय के लिये रवाना किया और जुलूस को आगे बढ़ा दिया।